इंदौर में दूषित पानी से एक और मौत, मृतकों का आंकड़ा 31 हुआ
इंदौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैलने वाली बीमारी के कारण शुक्रवार को एक और मरीज की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई।
मृतक की पहचान 72 वर्षीय एकनाथ सूर्यवंशी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 29 दिसंबर 2025 को पहले शैल्बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। स्थिति में कोई सुधार न होते देख उन्हें 3 जनवरी 2026 को बॉम्बे हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां 4 जनवरी को उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया। उनका इलाज करीब 30 दिनों तक चला, जिसमें वे 25 दिन से अधिक समय तक वेंटिलेटर पर रहे। गुरुवार शाम को परिजन अपनी सहमति से उन्हें डिस्चार्ज कराकर घर ले गए, जहां शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के अनुसार, एकनाथ सूर्यवंशी की दोनों किडनियां फेल हो चुक...
