Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: [मुरैना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुरैना जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुरैना जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस यात्रा में वे कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ संवाद, उद्यम संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक, यशस्वी संवाद और सीएम समाधान कार्यक्रम शामिल हैं। निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए रवाना होकर 12:15 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:25 बजे वे जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद 12:55 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमि...
मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मुरैना के अंबाह में किन्नर के घर डकैती, 30 लाख के सामान पर हाथ साफ

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह नगर में शनिवार की रात एक किन्नर के घर डकैती की वारदात घटी। इस घटना में 8 से 10 हथियारबंद बदमाश घर में प्रवेश करके, वहां उपस्थित लोगों को बंधक बनाकर लगभग 22 तोला सोना, कैश समेत कुल 30 लाख का सामान लूटकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, आंबा में रहने वाली किन्नर राबिया के घर पर यह घटना रात लगभग 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। राबिया और उसके दो साथी किन्नर इस दौरान घर पर मौजूद थे। बदमाश छत के रास्ते घर में घुस आए और पहले किन्नरों को हथियार के बल पर डरा कर बांध दिया। इसके बाद उन्होंने घर के सभी ताले काटकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली। इस दौरान बदमाशों ने किन्नरों के शरीर की तलाशी भी ली तथा उनसे जेवर भी निकालवाए। करीब चार किलो चांदी के जेवर और लगभग चार लाख रुपये नकद लूट गए। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच...
मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुरैनाः आसन नदी किनारे अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश, राज्य
मुरैना, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में माता बसैया थाना पुलिस ने शनिवार को छापामार कार्रवाई करते हुए नाका गांव में आसन नदी के तट पर अवैध तरीके से शराब बना रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और नकली शराब बनाने की सामग्री बरामद की है। माता बसैया थाना प्रभारी अरुण कुशवाह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। आसन नदी किनारे बीहड़ के सुनसान क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 लीटर ओपी स्प्रिट, एक हजार लीटर तैयार देशी शराब जब्त की है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान के साथ ही एक 12 बोर की बंदूक और चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिर...