Friday, October 16खबर जो असर करे |
Shadow

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुरैना जिले के प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे

भोपाल, 16 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस यात्रा में वे कई कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। प्रमुख कार्यक्रमों में दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ संवाद, उद्यम संवाद, जिला सलाहकार समिति की बैठक, यशस्वी संवाद और सीएम समाधान कार्यक्रम शामिल हैं।

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से विमान द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:45 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से 11:55 बजे हेलीकॉप्टर से मुरैना के लिए रवाना होकर 12:15 बजे हेलीपैड पर उतरेंगे। 12:25 बजे वे जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण करेंगे, उसके बाद 12:55 बजे शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरैना में प्रवेश कर विद्यालय की सुविधाओं का जायजा लेंगे तथा छात्रों से बातचीत करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे वे कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्यम संवाद में भाग लेंगे। इसके बाद 2:20 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सलाहकार समिति की बैठक में सहभागिता करेंगे। 3:00 बजे एनआईसी कक्ष में यशस्वी संवाद तथा 3:25 बजे वहीँ सीएम समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के अंत में 4:15 बजे एक मीडिया ब्रीफ़िंग आयोजित की जाएगी।

शाम 4:25 बजे मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:30 बजे हेलीकॉप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। ग्वालियर विमानतल पर 4:50 बजे पहुँचने के बाद, वह थोड़ी देर में हवाई मार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। वे 5:55 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे, जहाँ स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात रात 8:30 बजे फिर से इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *