Thursday, November 5खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

कांग्रेस ने उत्तराखंड में सरकारी भूमि व धरोहर निजी हाथों में सौंपने का लगाया आरोप

कांग्रेस ने उत्तराखंड में सरकारी भूमि व धरोहर निजी हाथों में सौंपने का लगाया आरोप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 05 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। कांग्रेस ने बुधवार को यहाँ आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर राज्य की सरकारी भूमि और ऐतिहासिक धरोहरों को निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने दावा किया कि 13 जिलों में से 12 जिलों में 40 सरकारी भूमि और ऐतिहासिक संपत्तियों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया जारी है, जिसका कुल बाजार मूल्य कम से कम एक लाख करोड़ रुपये है। इसके विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को राज्यभर में ‘भूमि बचाओ‑धामी हटाओ’ अभियान शुरू किया है। पार्टी की महासचिव और उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी उपयोग के लिए सौंपने का अंतिम अधिकार अपने पास रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 और नवंबर 2025 में मुख्यमंत्री की मंजूरी से सरकारी विभागों की लगभग 1,080 एकड...