Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मुंबई

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 03 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में गिरावट का रुख लगातार जारी है। सोना आज 6,800 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 7,410 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 19 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक की दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमजोरी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,53,160 रुपये से लेकर 1,53,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,40,390 रुपये से लेकर 1,40,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,80,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,53,310 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने ...
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के चलते देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,570 रुपये से लेकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,47,190 रुपये से लेकर 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के साथ-साथ चेन्नई में 24 कैरेट ...
रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, पुलिस ने शुरू की जांच

राष्ट्रीय
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मुंबई के जुहू इलाके में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के निवास के बाहर देर रात फायरिंग की घटना घटित हुई। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी संपत्ति के समीप लगभग चार राउंड गोलियां चलाईं और मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय सुरक्षा एजेंसियाँ और मुंबई क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गईं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जोनल यूनिट और क्राइम ब्रांच की टीमें घटनास्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी। मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने मामले...
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां यह 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है। सोने की इस बड़ी गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये कीमती धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ...
कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू सिलिंडर में कोई बदलाव नहीं

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (ओएमसी) ने आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि घरेलू उपयोग में आने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब रसोई गैस की कीमत में की गई बढ़ोतरी से घर के किचन के बजट पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 49 रुपये से लेकर 50 रुपये तक बढ़ा दी गई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक कीमत में की गई बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये से बढ़ कर 1740.50 रुपये हो गई है। ताजा कटौती में कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 49.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब यहां 19 किलो का सिलेंडर 1,844.50 रुपये में मिल रहा है, जबकि...
2026 एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज का मेन ड्रॉ हुआ अधिसूचित, भारतीय खिलाड़ियों पर नजर

2026 एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज का मेन ड्रॉ हुआ अधिसूचित, भारतीय खिलाड़ियों पर नजर

खेल
मुंबई, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र स्टेट लॉन टेनिस एसोसिएशन (एमएसएलटीए) में शनिवार को 2026 एलएंडटी मुंबई ओपन डब्ल्यूटीए 125के सीरीज का मेन ड्रॉ जारी किया गया। आधिकारिक रूप से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले अब तय हो चुके हैं, जो 02 से 08 फरवरी, 2026 तक आयोजित होंगे। यह टूर्नामेंट का पांचवां संस्करण है। मेन ड्रॉ समारोह में भारतीय wild card खिलाड़ी श्रिवल्ली भामिडिपाटी, माया राजेश्वरन रेवती और वैष्णवी अदकर के साथ भारत की doubles खिलाड़ी रुतुजा भोसले भी उपस्थित थीं। इसके अलावा, एमएसएलटीए के मानद सचिव सुंदर अय्यर, संयुक्त सचिव निखिल संपत और भारत की बिली जीन किंग कप कोच राधिका तुलपुले भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। 02 फरवरी से आरंभ होने वाले मुख्य मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों पर विशेष नजर रहेगी। भारत की नंबर-1 महिला एकल खिलाड़ी साहजा यमलापल्ली का सामना जापान की एरी...
भाजपा ने कहा – सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय राकांपा एपी का है

भाजपा ने कहा – सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाने का निर्णय राकांपा एपी का है

राष्ट्रीय
मुंबई, 31 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शनिवार को मुंबई में कहा कि अजीत पवार की जगह उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने का फैसला उनकी पार्टी का है। राकांपा महायुति में शामिल है, इसलिए भाजपा सिर्फ उनके फैसले का समर्थन कर रही है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बन ने कहा कि सत्ता में बैठे व्यक्ति की मौत के बाद, उस पद पर अगली नियुक्ति क्रम में होती है। इससे पहले स्वर्गीय इंदिरा गांधी, जयललिता और मनोहर पर्रिकर की मौत के तुरंत बाद उनके उत्तराधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जल्दबाजी में हुआ था। मुश्किल हालात में पार्टी के हित में फैसले लेने पड़ते हैं। अजीत दादा की मौत के बाद पार्टी नेता के चयन और उपमुख्यमंत्री पद के फैसले के बारे में अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए गए फैसले का भारतीय जनता पार्टी समर्थन करेगी।...
स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

स्पाइसजेट की नई दैनिक उड़ानें 10 फरवरी से इंफाल के लिए शुरू

आर्थिक
नई दिल्ली, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्पाइसजेट 10 फरवरी से मणिपुर की राजधानी इंफाल के लिए अपनी दैनिक उड़ानों का शुभारंभ करेगी। कंपनी कोलकाता, गुवाहाटी और मुंबई से बोइंग 737 विमान के माध्यम से नियमित उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट के मुख्य कारोबार अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा कि ये नई उड़ानें पूर्वोत्तर राज्य में यात्रा को अत्यधिक सरल बनाएंगी। कोलकाता और गुवाहाटी से यात्रा करने वाले यात्री सीधे उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे, जबकि मुंबई से आने वाले यात्रियों को कोलकाता में थोड़े समय के ठहराव के साथ बिना विमान बदले यात्रा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इंफाल के लिए पहली उड़ान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि कंपनी पूर्वोत्तर में अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। इस क्षेत्र में बेहतर हवाई संपर्क को हमेशा से उनकी प्राथमिकता माना गया है, और ये नई सेवाएं प्रमुख महानगरों के यात्रिय...
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय
सिलीगुड़ी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय के जलपाईगुड़ी सर्किट बेंच के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे। बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी टिप्पणी की। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जलपाईगुड़ी में उच्च न्यायालय की सर्किट बेंच के उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए हैं। इस दौरान अर्जुन राम मेघवाल ने मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीएमसी में भाजपा की जीत ने यह साफ कर दिया है कि महाराष्ट्र की जनता विकास और अच्छी सरकार को प्राथमिकता देती है।...
अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

राष्ट्रीय
मुंबई, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। अक्षय कुमार ने डाला वोट, लोगों से की अपील अक्षय कुमार ने गुरुवार सुबह मतदान शुरू होते ही मुंबई के गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "आज बीएमसी चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। मुंबईकर होने के नाते आज के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करें। अगर हमें मुंबई का असली हीरो बनना है, तो हमें सिर्फ डायलॉगबाजी नहीं करनी चाहिए, ...