Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में हल्की गिरावट

नई दिल्ली, 02 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के चलते देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,570 रुपये से लेकर 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 1,47,190 रुपये से लेकर 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के साथ-साथ चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,47,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,60,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,47,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली गिरावट देखी जा रही है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों- बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। साथ ही, इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोना 1,47,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *