Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मीरजापुर

मीरजापुर: 25 लाख रुपये के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर: 25 लाख रुपये के हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अपराध
मीरजापुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में स्थित एसओजी और जिगना पुलिस के संयुक्त बल ने शनिवार को पाली बॉर्डर के पास से दो आरोपितों को पकड़ कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारियों के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से एक किलो 38 ग्राम हेरोइन बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये है। इसके साथ ही, दोनों आरोपी व्यक्तियों के पास से दो मोबाइल फ़ोन भी ज़ब्त किए गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गये दो तस्करों की पहचान देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा गांव निवासी शनि कुमार और बरकछा मंधातापुर निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी तस्कर बाइक पर यात्रा कर रहे थे, जब पुलिस दल ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत ज़ब्त ...
जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

जिम जिहाद: इमरान के 30 घंटे के रिमांड में 600 किमी की यात्रा, कई रहस्य उजागर

अपराध
मीरजापुर, 01 फ़रवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में जिम जिहाद प्रकरण में गिरफ्तार मास्टरमाइंड बताए जा रहे इमरान को 30 घंटे का पुलिस रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी। रहस्यों से पर्दा उठाने के लिए पुलिस टीम ने रिमांड अवधि के दौरान आरोपित को करीब 600 किलोमीटर का सफर कराया। पूछताछ में पुलिस के हाथ कई अहम जानकारियां और दस्तावेज लगे हैं, जिनकी गहन जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार लकी समेत अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इमरान को जेल से बाहर लाकर मेडिकल कराया गया, इसके बाद उसे देहात कोतवाली लाया गया। वहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद दोपहर में देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्र और एसओजी टीम आरोपी को सड़क मार्ग से लखनऊ ले गई। पुलिस उसे गोमतीनगर स्थित पुलिस मुख्यालय के पास उसके कार्यालय पर लेक...
मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

मीरजापुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों की गिरफ्तारी

अपराध
मीरजापुर, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले की थाना कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 20 लाख रुपये मूल्य का अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रितेश सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन स्थित विंध्यवासिनी सभागार में पत्रकारों को बताया कि क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 27 बंडलों में छिपाकर रखा गया कुल 28.135 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये है। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जौनपुर निवासी भूपेन्द्र पटेल और प्रतापगढ़ जिले के निवासी रामचरन वर्मा के रूप में हुई है। पूछता...
मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

मीरजापुर में नाबालिग किशोरी बरामद, पुलिस ने न्यायालय भेजा

Uncategorized
मीरजापुर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटी के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने गुरुवार देर शाम कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बरामद कर लिया। बरामदगी हलिया–लालगंज मार्ग पर गढ़वा कोटाघाट के पास की गई। पीड़ित पिता ने बताया था कि 21 दिसंबर की रात करीब 10 बजे गांव का ही एक व्यक्ति घर सूना देख कर उनकी 14 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद से पुलिस नाबालिग की बरामदगी में जुटी थी। गुरुवार देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों गढ़वा क्षेत्र में किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर उपनिरीक्षक अच्छे लाल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया जबकि आरोपित युवक मौक...