केंद्रीय बजट: अरुण सिंह का दावा, भारत के भविष्य को देगा मजबूती
रांची, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह ने कहा कि सदन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 9वीं बार लगातार प्रस्तुत बजट सराहनीय, ऐतिहासिक और भारत के भविष्य को सशक्त बनाने वाला है।
उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के हर नागरिक के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में मजबूत नींव रखने वाला है। यह बातें श्री सिंह ने सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के सपनों को उड़ान देगा, किसानों के विश्वास को मजबूती देगा, महिलाओं को आत्मनिर्भरता प्रदान करेगा और मध्यम तथा गरीब वर्ग को मजबूत करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि आज का भारत रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म में विश्वास करता है। इस बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत दी गई है। जिला स्तर पर बायोफार्मा क...

