Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मनसुख मांडविया

खेल मंत्री मांडविया गोंडल में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण में शामिल होंगे

खेल मंत्री मांडविया गोंडल में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण में शामिल होंगे

खेल
हैदराबाद, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार, 18 जनवरी को देशभर के कई शहरों में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 57वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। यह पहल फिटनेस को जन आंदोलन के रूप में बढ़ावा देने और नागरिकों को सक्रिय एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराती है। मंत्रालय के मुताबिक इस संस्करण में केंद्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया गुजरात के राजकोट के पास गोंडल में आयोजित साइक्लिंग कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनकी सहभागिता सरकार द्वारा दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने और हर आयु वर्ग के लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के प्रयासों को दर्शाती है। 57वें संस्करण का एक अन्य प्रमुख आकर्षण हैदराबाद में होने वाला आयोजन होगा, जिसे भारतीय खेल प्राधिकरण ...
एआईएफएफ से चर्चा के बाद केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब का आईएसएल में भाग लेने का फैसला

एआईएफएफ से चर्चा के बाद केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब का आईएसएल में भाग लेने का फैसला

खेल
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केरल ब्लास्टर्स फुटबॉल क्लब ने बुधवार को फरवरी से शुरू होने वाली इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में अपनी भागीदारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। क्लब के आधिकारिक बयान में कहा गया कि क्लब आगामी इंडियन सुपर लीग में अपनी भागीदारी की पुष्टि करता है, जो फरवरी में शुरू होने वाली है। यह निर्णय अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) और अन्य संबंधित पक्षों के साथ व्यापक चर्चा के बाद लिया गया है। क्लब ने हस्तक्षेप और मध्यस्थता के लिए युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय और खेल मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। बयान में आगे कहा गया कि केरल ब्लास्टर्स मौजूदा स्थिति की सुरक्षा को प्राथमिकता देगा और भारतीय फुटबॉल के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करेगा। क्लब ने कहा कि हम जानते हैं कि कई सवाल और चिंताएं हैं और हम स्वयं भी कई मुद्दों पर स्पष्टता ...