Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मदनमोहन मंदिर

200 साल पुरानी परंपरा को संजो रहा मुस्लिम परिवार, कूचबिहार में चौथी पीढ़ी के अमिनुर बना रहे 34 फीट का रास चक्र

200 साल पुरानी परंपरा को संजो रहा मुस्लिम परिवार, कूचबिहार में चौथी पीढ़ी के अमिनुर बना रहे 34 फीट का रास चक्र

लोक रुचि
कूचबिहार, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। कूचबिहार के हरिणचौड़ा इलाके में स्थित तोर्सा नदी के किनारे बसे एक मुस्लिम परिवार ने 200 साल से अधिक पुरानी परम्परा के तहत 34 फीट ऊँचा रास चक्र बनाना जारी रखा है। इस वर्ष इस जिम्मेदारी को चौथी पीढ़ी के अमिनुर हुसैन ने संभाला है। अमिनुर अपने घर में बांस, कागज, गोंद और धागे की मदद से रास चक्र का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लक्ष्मी पूजा के दिन से ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया और इस प्रक्रिया में लगभग एक महीने का समय लगेगा। देवत्र ट्रस्ट बोर्ड के अनुसार, 24 नवंबर को मदनमोहन मंदिर में रास उत्सव का शुभारम्भ होगा। रात 9 बजे जिलाधिकारी एवं देवत्र ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष इस बड़े रास चक्र को घुमा कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत करेंगे। ऐतिहासिक रूप से, महाराजा हरेंद्र नारायण के शासनकाल में 200 साल से पहले भेटागुड़ी में इस उत्सव की शुरुआत ...