Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: मंत्रालय महानदी भवन

एमसीबी ने 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी के कारण

एमसीबी ने 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित, भारी बारिश व तेज हवाओं की चेतावनी के कारण

छत्तीसगढ़, राज्य
एमसीबी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ राज्य में भारी वर्षा और तेज हवाओं की संभावना के मद्देनज़र जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 29 अक्टूबर का एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है। इस निर्णय के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक शालाओं, माध्यमिक शालाओं, हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में गुरुवार को शैक्षणिक गतिविधियाँ रद्द कर दी गई हैं। शिक्षकों, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इस अवकाश का पालन नहीं करना है; वे अपने निर्धारित दायित्वों का पालन करेंगे। “छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को प्रदे...