Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: भूपेश बघेल

महादेव सट्टा एप के सरगना की गिरफ्तारी पर भाजपा ने भूपेश बघेल और कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया

महादेव सट्टा एप के सरगना की गिरफ्तारी पर भाजपा ने भूपेश बघेल और कांग्रेस को कड़ा जवाब दिया

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने महादेव सट्टा एप के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और उसे ओमान से भारत लाकर रायपुर कोर्ट में पेश किए जाने पर कांग्रेस तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा प्रहार किया। दीपक ने कहा कि चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद से पूरी कांग्रेस पार्टी में “भारी बेचैनी और चिंता” का माहौल है और बघेल की नींद “उड़ी हुई” है। अब महादेव सट्टेबाजी का असली खेल और सच जनता के सामने आने वाला है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बघेल के पिछले शासनकाल में “युवाओं के भविष्य को दांव पर लगाकर महादेव सट्टा ऐप का 6,000 करोड़ रुपये का विशाल साम्राज्य फला‑फूला” था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उस समय कांग्रेस सरकार के लिए ‘विकास’ का अर्थ केवल सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार को खुला संरक्षण देना था। उन्होंने बताया कि भिलाई की एक छोटी जूस की दुकान स...