Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बैतूल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया, परिजनों को 4 लाख रुपये की सहायता के निर्देश

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कोटा जिले में हुई भयानक दुर्घटना पर गहरी शोक व्यक्त की और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने बताया कि भोपाल से खाटू श्यामजी की ओर जा रही एक मिनी बस का टक्कर लगने से कई लोगों की जान गई, जिससे राज्य में गहरा दुःख उत्पन्न हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह दुर्घटना अत्यंत ही दु:खद एवं पीड़ादायक है।” उन्होंने राज्य शासन की ओर से भोपाल और बैतूल जिलों के मृतकों के परिजनों को चार‑चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा हर संभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की और ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। घटना का विस्तृत विवरण यह है कि राजस्थान के...
बैतूलः मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, लोक नृत्य और भक्ति गायन ने बांधा समां

बैतूलः मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य शुभारंभ, लोक नृत्य और भक्ति गायन ने बांधा समां

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में बुधवार देर शाम तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख और नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने मां ताप्ती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ वीरेंद्र तिवारी भी उपस्थित रहे। सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि ताप्ती महोत्सव का आयोजन हर साल संस्कृति विभाग द्वारा किया जाता है। महोत्सव के पहले दिन मां ताप्ती पर आधारित विशेष समवेत प्रस्तुति ‘अमृतधारा–ताप्ती’ का मंचन किया गया। इस प्रस्तुति में ताप्ती नदी की कथा, लोक जीवन में उसका महत्व, उपयोगिता और जनजीवन पर नदियों के प्रभाव को नृत्य, संगीत, अभिनय और संवाद के माध्यम से दिखाया गया। इस प्रस्तुति की सूत्रधार प्रसिद्ध अभिनेत्री हि...
मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से

मध्य प्रदेश, राज्य
बैतूल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बैतूल जिले के मुलताई स्थित हाई स्कूल मैदान मुलताई में आज बुधवार से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बैतूल, नगर पालिका परिषद मुलताई एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्‍कृतिक केन्‍द्र के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। ताप्ती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्‍ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नरेन्‍द्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर मुलताई विधायक चन्‍द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला पंच...
मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मप्र: मुलताई में ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन, 14 से 16 जनवरी

मध्य प्रदेश, राज्य
मुलताई, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)।लेखक: LN Star Newsमध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आगामी 14 से 16 जनवरी तक बैतूल जिले के मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद बैतूल एवं मुलताई के सहयोग से हाई स्कूल मैदान मुलताई में आयोजित इस महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।ताप्ती महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधायकगण चंद्रशेखर देशमुख, महेंद्र सिंह चौहान, डॉ योगेश पंडाग्रे व गंगा सज्जन सिंह उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष मोहन नागर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर व बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की गरिमामय उपस्थिति में होगा।संस्कृति व...