Tuesday, October 27खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: [बेंगलुरु

भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग ने दूसरे सीजन की जर्सी का अनावरण, 25 नवंबर से बेंगलुरु में 127 मुकाबले

भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग ने दूसरे सीजन की जर्सी का अनावरण, 25 नवंबर से बेंगलुरु में 127 मुकाबले

खेल
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय सॉफ्टबॉल क्रिकेट लीग ने अपने दूसरे सीजन की आधिकारिक जर्सी का भव्य अनावरण किया। इस समारोह में शनिवार रात नई दिल्ली के एक प्रतिष्ठित हॉल में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और नई जर्सी को सम्मानित किया। इस अवसर पर लीग के आयोजकों ने घोषणा की कि नया सीजन 25 नवंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा, जहाँ कुल 127 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच 30 दिसंबर तक चलेंगे, जिसमें देश भर के टॉप टीमों और खिलाड़ियों का मुकाबला देखने को मिलेगा। जर्सी के डिजाइन में भारतीय ध्वज के रंगों को प्रमुखता दी गई है और इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना तथा सॉफ्टबॉल के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना है। लीग के प्रमुख ने कहा, “हमारा लक्ष्य सॉफ्टबॉल को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख खेल बनाना है, और इस नई जर्सी के साथ हम इस दिशा में ए...
फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धूमधाम से शुरुआत की

फ्लिपकार्ट ने बेंगलुरु में ‘द बिग बिलियन डेज 2026’ की धूमधाम से शुरुआत की

आर्थिक
बेंगलुरु, 08 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। फ्लिपकार्ट ने अपने मुख्यालय में द बिग बिलियन डेज 2026 के 13वें संस्करण का भव्य उद्घाटन किया। यह इवेंट भारत के स्वदेशी ई‑कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म द्वारा आयोजित किया गया है, जिसमें लाखों उत्पाद पर विशेष छूट और आकर्षक ऑफ़र पेश किए जा रहे हैं। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, फ़ैशन, गृह उपयोगी तथा कई अन्य श्रेणियों में असाधारण कीमतें उपलब्ध कराई जा रही हैं। कंपनी ने बताया कि टीबीबीडी (द बिग बिलियन डेज) का लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं को विश्वस्तरीय खरीदारी अनुभव प्रदान करना है, जिससे ऑनलाइन शॉपिंग का माहौल और भी रोमांचक बन जाएगा।...
लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान रोकी गई

लंदन से बेंगलुरु आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान रोकी गई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। टाटा के नेतृत्व वाली एयर इंडिया का 787-8 विमान एक बार फिर तकनीकी खराबी का शिकार हो गया है। यह उड़ान लंदन से बेंगलुरु आने वाली थी, लेकिन फ्यूल स्विच में गड़बड़ी के कारण इसे टाल दिया गया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि हमारे एक पायलट ने को बोइंग 787-8 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की जानकारी दी है। इसके बाद विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और पायलट की चिंताओं को प्राथमिकता देते हुए जांच के लिए ओईएम को शामिल किया गया है। इस मामले की जानकारी विमानन नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी दी गई है। पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान में भी फ्यूल स्विच में गड़बड़ी की वजह से हादसे की बात सामने आई थी। फिलहाल लंदन में रोकी गई एयर इंडिया की उड़ान की जांच जारी है।...
घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट

आर्थिक
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां यह 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है। सोने की इस बड़ी गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये कीमती धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना ...
बेंगलुरु में 1,000 बिस्तरों के धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण

बेंगलुरु में 1,000 बिस्तरों के धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शीघ्र ही 1,000 बिस्तरों वाले धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी एवं मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे अजीम प्रेमजी फाउंडेशन वहन करेगा। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच अस्पताल के निर्माण एवं प्रबंधन को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत फाउंडेशन अगले पांच वर्षों में 1,000 बिस्तरों वाले धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी और मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पताल के निर्माण पर लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने धर्मार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों और मानव बहु-अंग प्रत्यारोपण अस्पतालों के निर्माण के लिए हजारों करोड़ रुपये के स्वास्थ्य संबंधी समझौते क...