Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बायोइकोसिस्टम

‘मन की बात’ से बनता राष्ट्रीय निर्माण – राज्यपाल मंगुभाई पटेल का साझा संकल्प

‘मन की बात’ से बनता राष्ट्रीय निर्माण – राज्यपाल मंगुभाई पटेल का साझा संकल्प

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश की विचारधारा, संकल्प और सामर्थ्य का सबसे सशक्त प्रेरणादायी मंच है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सुनना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार, ज्ञान और अनुभवों से प्रेरणा लेने तथा सकारात्मक बदलावों के साथ राष्ट्र निर्माण के नए साझा संकल्पों को दिशा देने का अवसर है। पटेल ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि हर महीने वर्चुअली निरंतर देश की जनता के बीच प्रधानमंत्री की आवाज़ का पहुँचना अभूतपूर्व है। राज्यपाल पटेल रविवार को स्थानीय भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में ‘मन की बात’ के प्रसारण से पहले विद्यार्थियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे परिसर में एक पेड़ लगा कर संस्थान से जुड़ें, जिससे उनका संबंध और भी मजबूत हो सके। कार्यक्रम के बाद उन्होंने विद्यार्थ...