घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी में भारी गिरावट
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कीमतों में बड़ी कमी देखने को मिली है। सोना आज के कारोबार में हाजिर 7,890 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 8,610 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। इसी तरह चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जहां यह 37,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक नीचे आ गया है।
सोने की इस बड़ी गिरावट के कारण देश के अधिकांश सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,60,580 रुपये से लेकर 1,60,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट सोना की कीमत आज 1,47,200 रुपये से लेकर 1,47,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच है। वहीं, दिल्ली सर्राफा बाजार में आज ये कीमती धातु 3,13,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिकी है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना ...









