Saturday, September 12खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बस स्टैंड

मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सर्चिंग

मंदसौर में रातभर पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, संवेदनशील स्थानों पर सर्चिंग

मध्य प्रदेश, राज्य
मंदसौर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने और अपराधियों पर नियंत्रण रखने के लिए शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक एक जिला स्तरीय कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। एसपी विनोद कुमार मीना के निर्देशन में देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से भारी पुलिस बल रवाना किया गया। जिले के सभी 17 थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ फरार आरोपियों, स्थाई वारंटियों, जिला बदर अपराधियों और गुंडा तत्वों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस ने बदमाशों के घरों के अलावा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और धार्मिक स्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी सर्चिंग की। पूरी रात चली इस कार्रवाई के बाद सभी थाना प्रभारियों को अपनी रिपोर्ट एसपी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान शुरू करने से पहले एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया और प्रभावी कार्रवाई ...
नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

नये बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने के लिए निगम की सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नये बस स्टैंड क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इस संबंध में नगर निगम को प्राप्त शिकायत के बाद निगम की टीम मौके पर कार्रवाई के लिए पहुंची। अतिक्रमण के कारण बस स्टैंड क्षेत्र में अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी, जिससे आम नागरिकों और यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार नये बस स्टैंड में कई दुकानदार अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा से बाहर तक लगाकर व्यापार कर रहे थे। इससे बस स्टैंड क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में आ गया था और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शिकायत के बाद निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान कई दुकानों का बाहर रखा गया सामान जब्त किया गया, वहीं कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा लिया। कार्रवाई ...