Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बरगाछी

नेपाल में पर्यटक वीजा का दुरुपयोग करके धर्मांतरण के आरोप में 10 विदेशी गिरफ्तार

नेपाल में पर्यटक वीजा का दुरुपयोग करके धर्मांतरण के आरोप में 10 विदेशी गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल में पर्यटक वीजा का दुरुपयोग कर धर्मांतरण के लिये शिविर चलाने के आरोप में कुल 10 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुए व्यक्तियों में ब्राजील, कनाडा और अमेरिका के नागरिक शामिल हैं और उन्हें मोरंग जिले के कानेपोखरी स्थित बरगाछी में ईसाई धार्मिक गतिविधियों के प्रचार में संलिप्त रहने का संदेह है। गृह मंत्रालय के अनुसार “मर्सी डेवलपमेंट” नामक संस्था के तहत विदेशी चिकित्सकों सहित कुल दस विदेशी नागरिक पर्यटक वीजा पर आए और उन्होंने एक स्वास्थ्य शिविर संचालित किया। इनकी दस्तावेज़ी सामग्री जब्त कर आव्रजन विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेज दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि इन विदेशियों ने बिना आवश्यक अनुमति के शिविर में भाग लिया और इसलिए निगरानी जिला समिति के निर्णय अनुसार उनके पासपोर्ट भी विभाग को भेजे गए हैं। यह शिविर २५ अक्टूबर से चार दि...