Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बडगाम

इतिहास के पन्नों में 04 नवंबर : < मेज़र सोमनाथ शर्मा > – देश के पहले परमवीर चक्र विजेता की शौर्यगाथा

इतिहास के पन्नों में 04 नवंबर : < मेज़र सोमनाथ शर्मा > – देश के पहले परमवीर चक्र विजेता की शौर्यगाथा

राष्ट्रीय
भारत की सेना के इतिहास में मेज़र सोमनाथ शर्मा का नाम अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक माना जाता है। वह स्वतंत्र भारत के पहले परमवीर चक्र विजेता थे, जिन्हें नवम्बर 1947 में कश्मीर के बडगाम क्षेत्र में पाकिस्तानी कबायलियों और घुसपैठियों के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई में दिखाए गये असाधारण साहस के लिये मरणोपरांत सम्मानित किया गया। 1947 के भारत‑पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तानी कबायली हमलावर श्रीनगर की ओर बढ़ रहे थे। इस संकट के बीच मेज़र सोमनाथ शर्मा की कमान वाली कंपनी को बडगाम में मोर्चा संभालने का आदेश मिला। 3 नवंबर 1947 को उनकी टुकड़ी को बड़ी संख्या में हमलावरों ने घेर लिया। सैनिकों की संख्या और हथियारों के लिहाज से स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, परन्तु मेज़र शर्मा ने पीछे हटने के बजाय दृढ़ता से मोर्चे पर डटे रहने का निर्णय किया। संघर्ष के दौरान उनके हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था,...