Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: बजट 2026-27

(कैबिनेट) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना 2031 तक जारी रहेगी, पेंशन बढ़ी, नाम व पात्रता में भी बदलाव

(कैबिनेट) राष्ट्रीय सामाजिक सहायता योजना 2031 तक जारी रहेगी, पेंशन बढ़ी, नाम व पात्रता में भी बदलाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने आज घोषणा की कि सामाजिक सहायता कार्यक्रम को अगले पाँच वर्षों के लिये विस्तारित किया जायेगा। यह विस्तार वर्ष 2026‑27 से 2030‑31 तक लागू रहेगा और इसके लिये कुल परिव्यय 53,428 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इस व्यापक योजना के साथ ही मुख्य योजना तथा उसकी सभी उप‑योजनाओं के नाम बदला जाएगा, जिससे नई पहचान और दिशा स्थापित होगी। सरकार ने बताया कि इस वित्तीय पैकेज में पेंशन में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गयी है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों तथा अन्य लाभार्थियों को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी। साथ ही, नाम व पात्रता में भी बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे अधिकतम जनसंख्या तक पहुँच सुनिश्चित हो सके। विशेष रूप से दिव्यांगजन के लिये नई मानदंड और लाभ संरचना तैयार की गयी है, जिसमें उनके आर्थिक समर्थन को सुदृढ़ करने के लिये अतिरिक्त सुविधाएँ शामिल होंगी। विस्...
भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का जीवंत श्रवण किया जाएगा

भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट का जीवंत श्रवण किया जाएगा

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा आज वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय सहित प्रदेश भर में मंडल स्तर पर स्क्रीन लगाकर रविवार को प्रातः 11 बजे से बजट के लाइव प्रसारण को देखने की व्यवस्था की गई है। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एवं आमजनों के साथ केंद्रीय बजट का श्रवण करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बजट के प्रचार-प्रसार को लेकर प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को प्रदेश स्तरीय टोली का संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी,...
वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

वित्तमंत्री सीतारमण ने संसद में बजट पेश करने के लिए किया राष्ट्रपति से संवाद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी अपनी टीम के साथ संसद भवन पहुंच चुके हैं। सीतारमण ने इससे पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सीतारमण बजट दस्तावेज वाले डिजिटल टैबलेट को एक पारंपरिक लाल 'बही-खाता' शैली के थैले में रखकर राष्ट्रपति से मिलीं। अब से कुछ देर बाद वो केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को दही-चीनी खिलाई और बजट के लिए शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री यहां से सीधे संसद भवन पहुंचीं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सुबह 11 बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया जाएगा। सीतारमण आज लगातार नौवां बजट लोकसभा में पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इससे पहले केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी टीम के साथ वित्त...
बजट के दिन 01 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

बजट के दिन 01 फरवरी को शेयर बाजार खुला रहेगा

आर्थिक
नई दिल्ली, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) इस साल 01 फरवरी को बजट पेश होने के दिन रविवार होने के बावजूद कारोबार के लिए खुले रहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने निवेशकों को दी जानकारी में बताया सामान्य समय पर कारोबार होगा। ये निवेशकों को बजट की घोषणाओं पर तुरंत प्रतिक्रिया देने का मौका देगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट पेश करेंगी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने निवेशकों को जारी परिपत्र में कहा कि केंद्रीय बजट पेश होने के कारण 01 फरवरी को सामान्य समय के हिसाब से ‘लाइव’ कारोबारी सत्र आयोजित किया जाएगा। परिपत्र के अनुसार, ‘प्री-ओपन मार्केट’ सुबह 09 बजे शुरू होकर 09.08 बजे समाप्त होगा और सामान्य कारोबार सुबह 09.15 बजे से दोपहर 3.30 ...