शिमला में पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, आत्महत्या की आशंका
शिमला, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकाला जाएगा।
पुलिस को यह सूचना रविवार को टेलीफोन के माध्यम से मिली कि झाकड़ी वार्ड नंबर-09 में एक व्यक्ति फांसी की हालत में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तथ्यों की जांच शुरू की। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गवाहों से पूछताछ की गई।
जांच में मृतक की पहचान गणेश (40) के रूप में की गई है। वह हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका क्षेत्र का निवासी था और वर्तमान में झाकड़ी गांव में किसी के घर पर रह रहा था। गणेश पेशे से कबाड़ी (स्क्रैप डीलर) का काम करता था। पुलिस ने उसके करीबी रिश्तेदार बलदेव को फोन कर मौके पर बुलाया।...
