Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: फसल सत्यापन

बलरामपुर में राजस्व अमला ने गिरदावरी व डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया व्यापक सत्यापन

बलरामपुर में राजस्व अमला ने गिरदावरी व डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया व्यापक सत्यापन

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 25 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। बलरामपुर जिले में फसल गिरदावरी और डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य को लेकर राजस्व अमला ने सक्रिय भागीदारी दिखाई है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार रविवार को विभिन्न गाँवों में जाकर खेतों तक पहुँचा गया और फसलों का विस्तृत सत्यापन किया गया। इस प्रक्रिया में दर्ज अभिलेखों की वास्तविक स्थिति से तुलना की गई, ताकि फसल संबंधी रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रह सके। विशेष रूप से शंकरगढ़ तहसील के नावाडीह, डीपाडीहखुर्द और कृष्णनगर (धमनी) गांवों में राजस्व अमला ने फसल गिरदावरी का निरीक्षण किया। उसी क्रम में वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत रघुनाथनगर तहसील के बलंगी और गैना गांवों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान खेतों में बोई गई फसलों की प्रजातियों, लम्बाई, पौधों की संख्या और अन्य कृषि मानकों को अभिलेखों में दर्ज जानका...