Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रेम

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राजा भोरमदेव की कहानी’ पुस्तक का विमोचन

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘राजा भोरमदेव की कहानी’ पुस्तक का विमोचन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज सोमवार को विधायक कार्यालय कवर्धा में 'द स्टोरी ऑफ किंग भोरमदेव' 'राजा भोरमदेव की कहानी' पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक के रचनाकार रामप्रसाद बघेल को उप मुख्यमंत्री ने बधाई तथा आगे के सफल साहित्यिक कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं। शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक जिलेवासियों के लिए गर्व का विषय है तथा इससे हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। यह कहानी अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। इस पुस्तक के प्रकाशन से भोरमदेव की ख्याति को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तक न केवल राजा भोरमदेव के जीवन और काल की महिमा को उजागर करती है, बल्कि मनुष्य, प्रकृति और चेतना के बीच संतुलन की गूढ़ दार्शनिकता को भी बखूबी प्रस्तुत करती है। उन्होंने आग्रह किया कि वे इस पुस्तक को पढ़ें ...
सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास

सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास

लेख
By: परिचय दास सहजन के फूलों में नवजीवन का उजास परिचय दास वसंत की प्रथम आहट के साथ ही सहजन के पेड़ ने अपनी शाखाओं को नवजीवन के उजास से भर लिया। हल्की ठंडी हवा, धूप की धीमी परछाइयां और कोयल की आवाज के बीच सहजन के फूल अपनी नाज़ुक पंखुड़ियों को खोलने लगे। इन फूलों में एक अलौकिक सादगी थी, जैसे किसी गजल का पहला मिसरा-अनायास, लेकिन भीतर तक स्पंदित कर देने वाला। इन छोटे-छोटे सफेद फूलों की सुगंध में स्मृतियों का एक संसार बसता था। गांव की वह पगडंडी, जहां दुपहरिया की उनींदी हवा में सहजन की डालियां झूलती थीं। उनकी छांव में खेलते बच्चे, दोपहर की थकान से आंखें मूंदकर सुस्ताते किसान और किसी कोने में बैठी कोई स्त्री, जो फूलों को बटोर कर उनकी सब्ज़ी बनाने की सोच रही थी। सहजन का फूल केवल फूल नहीं था, यह किसी विरासत की तरह अगली पीढ़ी को सौंपा जाने वाला एक गीत था-मौन में गाया हुआ लेकिन दिल की गहराइयो...
कोरबा में एकतरफा प्रेम मामले में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा में एकतरफा प्रेम मामले में युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

अपराध
कोरबा, 17 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी बस्ती में शुक्रवार की देर शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 25 वर्षीय युवती रानू साहू की उसके ही घर में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपित ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका रानू साहू के पिता रामकुमार साहू और मां रोज की तरह शनिवार को काम पर गए हुए थे। रानू घर में अकेली थी। देर शाम जब माता-पिता काम से लौटे, तो कमरे का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। रानू की लाश खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल दीपका पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में ही पुलिस को अहम सुराग मिले,...