Wednesday, September 9खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्राकृतिक आपदा

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

असम में 3.4 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया

राष्ट्रीय
गुवाहाटी, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। असम के उदालगुड़ी जिले में सोमवार की देर शाम को मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। जानकारी के अनुसार, भूकंप का झटका 05 बजकर 40 मिनट 55 सेकेंड पर आया और इसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। इस भूकंप के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। जैसे ही भूकंप का झटका महसूस हुआ, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे बीच में दहशत फैल गई। भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उदालगुड़ी जिले में 5 किलोमीटर जमीन में नीचे स्थित था। भूकंप का एपीक सेंटर 26.80 उत्तरी अक्षांश तथा 92.07 पूर्वी देशांतर पर था।...
इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

इतिहास के पन्नों में 15 जनवरी : भारत–नेपाल के भीषण भूकंप की दर्दनाक याद

राष्ट्रीय
बिहार, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। 15 जनवरी का दिन इतिहास के पन्नों में भारत और नेपाल के लिए एक त्रासदी के रूप में दर्ज है। वर्ष 1934 में इसी दिन आए विनाशकारी भूकंप ने व्यापक तबाही मचाई थी। इस भूकंप का केंद्र भारत के बिहार क्षेत्र और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के आसपास था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.4 मापी गई। भूकंप के तेज़ झटकों से शहरों और गांवों में इमारतें धराशायी हो गईं। बिहार के कई हिस्सों में सड़कें, पुल और घर पूरी तरह नष्ट हो गए, वहीं नेपाल में भी भारी जन-धन की हानि हुई। इस प्राकृतिक आपदा में अनुमानित रूप से लगभग 11 हजार लोगों की जान चली गई, जबकि असंख्य लोग घायल और बेघर हो गए। 1934 का यह भूकंप उस दौर की सबसे भयावह प्राकृतिक आपदाओं में गिना जाता है। सीमित संसाधनों और संचार व्यवस्था के अभाव के कारण राहत और बचाव कार्य भी अत्यंत कठिन रहा। इस त्रासदी ने न केवल तत्कालीन जनजीवन को...
अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

अंबिकापुर: मृतकों के वारिसों के लिए 72 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सरगुजा जिले में प्राकृतिक आपदाओं के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को महत्वपूर्ण राहत मिली है। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा विभिन्न तहसीलों में हुए हादसों के तहत मृतकों के वारिसों के लिए कुल 72 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। यह सहायता राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अनुसार प्राकृतिक आपदा राहत मद से प्रदान की जा रही है। स्वीकृत सहायता के तहत तहसील अंबिकापुर के परसा निवासी कलावती की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस संजय को आर्थिक सहायता दी गई है। इसी प्रकार, उप तहसील कुन्नी लखनपुर के महेश, प्रतापपुर के लक्की बरगाह और खूंटिया के कार्तिक तथा रामजीत के वारिसों को भी सहायता प्रदान की गई है। अन्य मामलों में, तहसील लखनपुर के राजेन्द्र, चोडेया के एतवार साय, और जयपुर के भोला राम के वारिसों को भी चार-चार ल...
ताजिकिस्तान में आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए

ताजिकिस्तान में आए भूकंप के झटके कश्मीर घाटी में भी महसूस किए गए

राष्ट्रीय
श्रीनगर, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान में आज तड़के रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का एक मध्यम भूकंप आया। इसके झटके कश्मीर घाटी तक महसूस किए गए। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप 2:44