अमेरिका के साथ व्यापार समझौता भारत की विकास यात्रा को गति देगा: उद्योग जगत
नई दिल्ली, 03 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते का उद्योग जगत ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया है। भारतीय उद्योग के प्रमुख नेता मंगलवार को चर्चा करते हुए बोले कि यह व्यापार समझौता भारत की बढ़ती महत्वाकांक्षाओं को नई गति प्रदान करेगा।
व्यापार समझौते पर महिंद्रा समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) अनीश शाह ने इसे ''द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम'' बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मजबूत वृद्धि पथ पर रहने के कारण इस सौदे से भारत की विकास की महत्वाकांक्षाओं को सार्थक गति मिलेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संदर्भ में बड़ा ऐलान भी किया है, जिसमें भारत पर लागू टैरिफ को घटाकर तत्काल 18 प्रतिशत करने की घोषणा की गई है।
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा ...



