Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रतियोगिताएं

जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

जांजगीर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का भव्य समापन, विजेताओं को मिला सम्मान

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। जांजगीर-चांपा जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन कार्यक्रम आज शनिवार को ऑडिटोरियम हॉल, जांजगीर में आयोजित किया गया। पूरे माह यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे आम नागरिकों, विद्यार्थियों और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। समापन कार्यक्रम के अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, सड़क सुरक्षा मितानों को मेडिकल किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा माह के तहत स्कूली बच्चों के लि...
राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 : जांजगीर में पीएम श्री सेजेस स्कूल में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन

राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 : जांजगीर में पीएम श्री सेजेस स्कूल में भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन

छत्तीसगढ़, राज्य
जांजगीर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय युवा दिवस 2026 के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती के तहत जांजगीर जिले में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में पीएम श्री सेजेस क्रमांक 01 जांजगीर में भाषण, काव्यपाठ एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल अधिकारी के अनुसार, आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 110 प्रतिभागी, निर्णायक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। काव्यपाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौम्या खुंटे (सेजेस क्रमांक 01 जांजगीर) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान चेलेश चौहान और तृतीय स्था...