Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: प्रतिबंध

कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी के लिए ‘कोलाहल’ पर लगाया सख्त प्रतिबंध

कलेक्टर ने परीक्षा की तैयारी के लिए ‘कोलाहल’ पर लगाया सख्त प्रतिबंध

छत्तीसगढ़, राज्य
जगdalpur, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बस्तर जिला प्रशासन ने आगामी स्कूली और महाविद्यालयीन परीक्षाओं के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील निर्णय लिया है। छात्रों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े और वे एकाग्रचित्त होकर अपनी तैयारी कर सकें, इस उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा ने पूरे बस्तर जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी इस आदेश के अनुसार, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की विभिन्न धाराओं के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक लाउडस्पीकर, डीजे और तीव्र ध्वनि उत्पन्न करने वाले अन्य यंत्रों के प्रयोग पर रोक रहेगी। कलेक्टर ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं निकट हैं, ऐसे में शोर-शराबे से विद्...
वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा आज से कड़े प्रतिबंधों के साथ शुरू होगी

राष्ट्रीय
कोयंबटूर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। तमिलनाडु में आज से कड़े प्रतिबंधों के बीच वेल्लियंगिरी पर्वत की यात्रा प्रारंभ होगी। अदालत ने 30 जनवरी को पहले फरवरी से पर्वतारोहण की अनुमति का आदेश देते हुए कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब तक यह यात्रा आमतौर पर मार्च, अप्रैल और मई में होती रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यात्रा के दौरान अदालत के आदेश में जारी प्रतिबंधों का हर हालत में पालन करना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी ने बताया कि शारीरिक रूप से स्वस्थ श्रद्धालुओं को ही पर्वतारोहण की अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्वत की तलहटी में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। पर्वतारोहण से पहले श्रद्धालुओं को तलहटी में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। कोयंबटूर जिला वन अधिकारी के अनुसार, तीसरे, छठे और सातवें पर्वत पर चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे। वन विभाग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी तलह...
रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

रूस ने क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों की निंदा की, एकतरफा सैक्शनों को बताया अस्वीकार्य

अंतरराष्ट्रीय
मॉस्को, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। रूस ने क्यूबा पर अमेरिका द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों की तीखी निंदा करते हुए एकतरफा प्रतिबंधों को अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ बताया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने इस मामले में कहा कि संयुक्त राष्ट्र और उसके चार्टर को दरकिनार कर किसी भी संप्रभु देश पर लगाए गए प्रतिबंध “पूरी तरह अस्वीकार्य” हैं। जखारोवा ने यह प्रतिक्रिया उस अमेरिकी कार्यकारी आदेश पर दी, जिसमें क्यूबा को तेल बेचने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह कदम वॉशिंगटन की क्यूबा के खिलाफ लंबे समय से चले आ रहे “अधिकतम दबाव” नीति का एक और उदाहरण है, जिसका उद्देश्य इस कैरेबियाई देश को आर्थिक रूप से कमजोर करना है। इस बीच, क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज पारिल्ला ने अमेरिका के इस फैसले को गंभीर बताते हुए “अंतरराष्ट्रीय आपात स्थिति” की घोष...
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता संकट: ग्रेप 4 लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता संकट: ग्रेप 4 लागू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में तेज गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 दर्ज किया गया था, जो रात 8 बजे तक बढ़कर 428 पहुंच गया। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने स्थिति को देखते हुए ग्रेप 4 की पाबंदियां लागू कर दी। वायु गुणवत्ता की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए आगे और अधिक गिरावट को रोकने के उद्देश्य से वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रेप) उप-समिति ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। उप-समिति ने पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रेप के स्टेज 4 यानी गंभीर श्रेणी के तहत सभी कड़े प्रतिबंधात्मक कदम तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एहतियाती कदम के रूप में लिया गया है, भले ही एक्यूआई अभी 450 के पार न गया हो। अधिकारियों के अनुसार पश्चि...