रोहतास: ट्रॉली बैग में महिला का शव मिलने के मामले में दो गिरफ्तार, हत्या के पीछे अवैध संबंध
रोहतास, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। बिहार के डेहरी नगर थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड के निकट सब्जी मंडी के पास ट्रॉली बैग में मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, जक्की बिगहा निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन अंसारी का दूसरी युवती से अवैध संबंध था, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में बंद कर सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में फेंक दिया। मृतका की पहचान 25 वर्षीय मैरून खातून के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बटघी गांव की निवासी थी। उसकी शादी 5 नवंबर 2022 को डेहरी के जक्की बिगहा निवासी मोहम्मद कयामुद्दीन से हुई थी।
घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार देर शाम मृतका की मां समेत अन्य परिजन सासाराम पोस्टमार्टम हाउस...




