Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पीएमएलए

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुमाया समूह से जुड़ी संपत्तियों को जब्‍त किया

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुमाया समूह से जुड़ी संपत्तियों को जब्‍त किया

आर्थिक
नई दिल्ली, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सुमाया समूह और उससे जुड़ी कंपनियों की 35.22 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को जब्‍त किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को सुमाया समूह और उससे जुड़े एक मामले में 35.22 करोड़ रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियों अस्थायी रूप से अटैच किये जाने की जानकारी दी। इन संपत्तियों में बैंक बैलेंस, डीमैट होल्डिंग्स और म्यूचुअल फंड जैसी चल संपत्तियां तथा दो अचल संपत्तियां हैं। ईडी ने यह जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत शुरू की थी, जो वर्ली पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर की गई। प्राथमिकी में सुमाया इंडस्ट्रीज लिमिटेड, उसके प्रमोटर्स और अन्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं पर...
बैंक कर्ज घोटाला: 11 साल बाद मिली राहत, ईडी ने बैंक को दिलाई 1.44 करोड़ की संपत्ति

बैंक कर्ज घोटाला: 11 साल बाद मिली राहत, ईडी ने बैंक को दिलाई 1.44 करोड़ की संपत्ति

Uncategorized
शिमला, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News फर्जी दस्तावेजों के सहारे लिए गए बैंक कर्ज के एक पुराने मामले में 11 साल बाद बैंक को बड़ी राहत मिली है। प्रवर्तन निदेशालय शिमला की कार्रवाई के बाद बैंक ऑफ इंडिया को 1.44 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति वापस मिली है। यह मामला ऊना जिले की अरविंद कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। उस पर वर्ष 2014 में बैंकों से धोखाधड़ी कर ऋण लेने और उसकी अदायगी न करने के आरोप लगे थे। इस पूरे मामले की शुरुआत 19 मई 2014 को हुई जब ऊना जिले के हरोली थाना में अरविंद कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड और अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप था कि कंपनी ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज हासिल करने के लिए जाली और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया। बाद में न तो ऋण की शर्तों का पालन किया गया और न ही समय पर भुगतान किया गया। इससे बैंकों को भारी आर्थिक नुकसान उ...