Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पलामू

पलामू की नदियों को नया जीवन: स्वच्छता अभियान और रिपोर्ट तैयार

पलामू की नदियों को नया जीवन: स्वच्छता अभियान और रिपोर्ट तैयार

विशेष समाचार
पलामू, 29 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। पलामू जिले से होकर बहने वाली प्रमुख नदियाँ—उत्तरी कोयल, सोन, अमानत, बटाने, ओरंगा और भेलवा—को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत, प्रशासन नदियों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गांधी जयंती के अवसर पर, प्रशासन ने नदी स्वच्छता अभियान शुरू किया। मेदिनीनगर में कोयल और अमानत नदी के संगम स्थल पर सफाई और पौधारोपण कार्य किया गया। साथ ही नदियों में गिरने वाले गंदे पानी, कचरे और सीवेज की स्थिति का आकलन भी चल रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2024 के अनुपालन की समीक्षा के दौरान, नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की तैयारी हो रही है, ताकि नालियों और शहरों क...