Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: पतंगबाजी

मप्र में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में दो बच्चों की मौत, चाइनीज माझे से सात लोग घायल

मप्र में मकर संक्रांति पर पतंगबाजी में दो बच्चों की मौत, चाइनीज माझे से सात लोग घायल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में बुधवार को मकर संक्रांति पर लोगों ने जमकर पतंगबाजी की, लेकिन इस दौरान कुछ स्थानों पर दुखद घटनाएं भी सामने आईं। प्रदेश में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से अलग-अलग जगह सात लोग घायल हो गए। इनमें इंदौर में चार, उज्जैन में दो और इटारसी में एक युवक घायल हुआ है, जबकि रीवा और पन्ना में पतंगबाजी के दौरान हुए हादसों में दो बच्चों की मौत हो गई। पहला मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली इलाके का है। यहां बुधवार को तीन इमली ब्रिज पर बाइक से जा रहे युवक हेमराज चौरसिया चाइनीज मांझे चपेट में आ गया और उसका गला कट गया। वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हेमराज चांदमारी ईंट का भट्ठा में रहता है और पेट्रोल पंप पर काम करता है। वह मांगलिया स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी हादसा ह...
अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

अहमदाबाद में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन, मोदी–मर्ज ने साथ उड़ाई पतंग

राष्ट्रीय
अहमदाबाद, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी मौजूद रहे। महोत्सव में भारत–जर्मनी मैत्री की झलक देखने को मिली, जब दोनों नेताओं ने स्वयं पतंग उड़ाकर पतंगबाजी का आनंद लिया। प्रधानमंत्री मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज के रिवरफ्रंट पहुंचने पर उनका पारंपरिक अंदाज में जोरदार स्वागत किया गया। कलाकारों ने रंग-बिरंगे परिधानों में पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए और लोक संगीत की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उद्घाटन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज खुले वाहन में सवार होकर महोत्सव स्थल का भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान दोनों नेताओं ने खास तौर पर डिजाइन की गई पतंगें उड़ाईं। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री ...