बस्तरिया राज मोर्चा करेगा 5 नवंबर को सुकमा में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
सुकमा, 25 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तरिया राज मोर्चा के संयोजक और पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के नेतृत्व में जिला कमेटी की बैठक रविवार को आयोजित की गई, जिसमें मोर्चा के जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में वनाधिकार पट्टा, फर्जी पट्टा निरस्त करने, सूखा राहत और किसानों का कर्जा माफ करने की माँग को लेकर 5 नवंबर को सुकमा जिला मुख्यालय में एक विशाल धरना‑प्रदर्शन की योजना बनायी गयी। बैठक सुकमा स्थित मोर्चा कार्यालय में सोड़ी हांदा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान यह भी जताया गया कि वनाधिकार कानून 2006 के तहत मूल निवासी को वन‑भूमि का पट्टा नहीं मिलने के कारण वे अपने अधिकारों से वंचित हो रहे हैं, तथा बाहरी व्यक्तियों द्वारा कथित रूप से अवैध पट्टे बनवाकर किसानों की कृषि‑भूमि पर कब्ज़ा किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, कोंटा ब्लॉक में कम वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान पर भी चर्चा की ...
