Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नौकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर युवाओं को दी शुभकामनाएं

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 16 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। आज यानि शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस भविष्य में ज़्यादा नई नौकरियां पैदा करने के लिए स्टार्टअप की क्षमता और सामर्थ्य को मान्यता देता है। यह एक बेहतरीन चक्र है जो एक दूसरे को पोषित करेगा। उद्यमी संस्कृति ज़्यादा नौकरियां पैदा करेगी और ज़्यादा नौकरियां ज़्यादा संभावित उद्यमियों को जन्म देंगी। दरअसल, राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा - राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने वर्ष 2016 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया था। हमारे देश के युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनकर सफलता के नित नए अ...
नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, जान से मारने की धमकी का आरोप

अपराध
औरैया, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के थाना अयाना क्षेत्र से नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम लखनपुर निवासी सुखवीर सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर संतोष कुमार नामक व्यक्ति पर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार संतोष कुमार, निवासी मतरामपुर जनपद इटावा (हाल निवासी खानपुर फफूंद, औरैया) से उसका पूर्व परिचय था। आरोप है कि संतोष कुमार ने राजस्व विभाग में दो भाइयों की सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1 दिसंबर 2024 को 25 लाख रुपये नगद ले लिए। सुखवीर सिंह ने बताया कि 30 नवंबर 2024 को उसने बैंक ऑफ बड़ौदा से 19 लाख रुपये निकाले थे, जबकि शेष 6 लाख रुपये घर में रखे थे। आरोपी ने न तो चेक से पैसे लेने स्वीकार किए और न ही अपने बैंक खाते में रकम जमा करवाई। पीड़ित का आरोप है ...
राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

राजगढ़ः 92 कंपनियों ने किए 10 हजार 112 बच्चे चयनित, सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

मध्य प्रदेश, राज्य
राजगढ़, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को सारंगपुर में भव्य युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इस आयोजन का मकसद युवाओं को स्वावलंबी बनाना, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उनके भविष्य को सशक्त करना था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने इस रोजगार मेले के लिए आयोजकों और युवाओं को बधाई दी और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि इस रोजगार मेले में 125 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे 16 हजार से अधिक रोजगार के अवसरों की पेशकश की गई। उन्होंने कहा कि नौकरी केवल एक नियुक्ति पत्र नहीं, बल्कि हर युवा का सपना होती है। सरकार का लक्ष्य केवल नौकरियों का वितरण नहीं, बल्कि युवाओं को भविष्य में स्वयं रोजगारदाता बनाना है। मुख्यमंत्री...