छिंदवाड़ा में आज बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री वर्चुअल संबोधन
छिंदवाड़ा, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज कृषि उपज मंडी प्रांगण कुसमैली में बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा किसानों के कल्याण, कृषि के आधुनिकीकरण और उन्नत तकनीकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।
जनसम्पर्क अधिकारी नीलू सोनी के अनुसार, महोत्सव में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती पद्धतियों और नवाचारों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी मार्गदर्शन तथा परिचर्चा सत्रों के माध्यम से उत्पादन बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उपाय प्रस्तुत किए जाएंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया प्रातः 11 बजे से शुरू होगी, जिसके बाद 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम और वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कृषि वैज्ञानिक किसानों को खेती ...
