Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: निरीक्षण

नवपदस्थ एसपी शशिमोहन सिंह का कोतरा रोड थाना निरीक्षण, अनुपस्थित स्टाफ को तलब

नवपदस्थ एसपी शशिमोहन सिंह का कोतरा रोड थाना निरीक्षण, अनुपस्थित स्टाफ को तलब

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने कार्यभार संभालते ही शनिवार की सुबह ठीक 9 बजे कोतरा रोड थाने का निरीक्षण किया, जहाँ की हकीकत चौंकाने वाली निकली। निरीक्षण के दौरान थाने में केवल एक मुंशी और एक मददगार ही मौजूद थे, जबकि बाकी पुलिस स्टाफ अनुपस्थित मिला। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी रायगढ़ ने मौके पर ही सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को गैरहाज़िर घोषित कर दिया और उन्हें तत्काल कार्यालय तलब किया। उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को रायगढ़ में पदभार ग्रहण करने वाले एसपी शशिमोहन सिंह पहले ही अपनी कार्यशैली को लेकर चर्चाओं में हैं। पदभार संभालने के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अनुशासन, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील मामलों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही थी।...
ग्राम सिरसिदा में प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 261 क्विंटल धान जब्त

ग्राम सिरसिदा में प्रभु ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम से 261 क्विंटल धान जब्त

छत्तीसगढ़, राज्य
धमतरी, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जिले में अवैध धान भंडारण एवं धान खरीद से जुड़ी अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से **जिला प्रशासन** द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में **राजस्व विभाग** एवं **वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी** की संयुक्त टीम ने आज **कुरुद विकासखंड** के ग्राम **सिरसिदा** स्थित **प्रभु ट्रेडिंग कंपनी** के गोदाम में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कुल 261 क्विंटल धान (652 बोरियां) अवैध रूप से संग्रहित पाई गईं। संबंधित व्यापारी द्वारा धान के वैध क्रय-विक्रय एवं भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। प्रथम दृष्टा यह मामला **मंडी अधिनियम** के उल्लंघन का पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने अवैध रूप से संग्रहित धान को जब्त कर लिया है एवं आगे की कार्रवाई पूर्ण होने तक धान को व्यापारी की सुपुर्दगी में सुरक्षित र...
कोरबा में धान खरीद व्यवस्था का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई

कोरबा में धान खरीद व्यवस्था का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़, राज्य
कोरबा, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीद व्यवस्था की हकीकत जानने आज बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कोरबा और करतला विकासखंड के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि धान की खरीद केवल वास्तविक किसानों से ही की जाए और शासन द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने भैंसमा, तिलकेजा एवं चिकनीपाली उपार्जन केंद्रों में चल रही खरीदी प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधक और फड़ प्रभारियों से अब तक हुई धान खरीदी, पंजीकृत किसानों की संख्या, टोकन वितरण, धान उठाव और बारदाना उपलब्धता की विस्तृत जानकारी ली। मौके पर धान की नमी जांच, वजन और भौतिक सत्यापन भी कराया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में आने वाले धा...

निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : मंत्री सिलावट

निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं का कार्य समय-सीमा में करें पूर्ण : मंत्री सिलावट

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्‍य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है की प्रदेश में विभिन्न निर्माणाधीन वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं का कार्य समय से पूरा किया जाए। वरिष्ठ अधिकारी परियोजनाओं के कार्य का निरंतर निरीक्षण करें और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें। कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। मंत्री सिलावट ने राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में अपने प्रतिकक्ष में बुधवार को विभाग के अंतर्गत धसान केन कछार सागर में निर्माणाधीन वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख अभियंता विनोद कुमार देवड़ा, मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कार्य से संबंधित निर्माण ऐजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री सिलावट ने निर्देश दिए कि वरिष्ठ अधिकारी स्वीकृत परियोजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययो...
बलरामपुर : तातापानी महोत्सव को लेकर सामरी विधायक, कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

बलरामपुर : तातापानी महोत्सव को लेकर सामरी विधायक, कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं

छत्तीसगढ़, राज्य
बलरामपुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। तातापानी महोत्सव, जो संक्रांति पर्व पर आयोजित होने जा रहा है, की तैयारी को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। तीन दिवसीय इस आयोजन की तैयारियाँ अब अंतिम रूप में पहुँच चुकी हैं। इसी संदर्भ में, सोमवार को सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने अधिकारियों के साथ मेला स्थल पर जाकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 14 जनवरी से शुरू होने वाले इस महोत्सव का स्थलीय निरीक्षण करने के लिए सामरी विधायक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल और नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, तपेश्वर महादेव मंदिर, सामूहिक विवाह आयोज...