मप्रः मुलताई में तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आज से
बैतूल, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति विभाग के तत्वावधान में बैतूल जिले के मुलताई स्थित हाई स्कूल मैदान मुलताई में आज बुधवार से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन बैतूल, नगर पालिका परिषद मुलताई एवं दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के सहयोग से किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे।
ताप्ती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल होंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल करेंगे। इस अवसर पर मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, जिला पंच...
