Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: नगरीय निकाय चुनाव

छत्तीसगढ़ : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़, राज्य
रायपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस सभा में चुनावी रणनीति, संगठनों की तैयारियां और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का लक्ष्य सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जीत हासिल करना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और प्रत्येक बूथ को मजबूत करना ही हमारी जीत की नींव होगी। हमारा लक्ष्य केवल नगरीय निकाय चुनाव नहीं, यह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है; दोनों स्तरों पर हमें प्रचंड जीत हासिल करनी है।” भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया कि पार्टी “पूरी तैयार...