Saturday, October 17खबर जो असर करे |
Shadow

छत्तीसगढ़ : आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

रायपुर, 17 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस सभा में चुनावी रणनीति, संगठनों की तैयारियां और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा, “नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का लक्ष्य सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जीत हासिल करना है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और प्रत्येक बूथ को मजबूत करना ही हमारी जीत की नींव होगी। हमारा लक्ष्य केवल नगरीय निकाय चुनाव नहीं, यह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का भी अहम हिस्सा है; दोनों स्तरों पर हमें प्रचंड जीत हासिल करनी है।”

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने बताया कि पार्टी “पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। पिछले एक वर्ष में प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगरीय क्षेत्रों के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहर स्वच्छ, सुंदर और विकसित हो रहे हैं। जनता का भरोसा भाजपा के साथ है।”

क्रेडा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा, “भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय है। हम वार्ड-वार्ड तक संपर्क कर सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी और त्रिपल इंजन की सरकार विकास को नई गति देगी।”

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्रही, संभाग प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी, सह‑प्रभारी सहित सभी भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *