Friday, April 24खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: धार्मिक भावना

कोलकाता के ओलिपब रेस्टोरेंट ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर मांगी माफी

कोलकाता के ओलिपब रेस्टोरेंट ने यूट्यूबर को बीफ परोसने पर मांगी माफी

राष्ट्रीय
कोलकाता, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित मशहूर बार-कम-रेस्टोरेंट ओलिपब ने यूट्यूबर सायक चक्रवर्ती को गलती से बकरे के मांस की जगह बीफ परोसने पर औपचारिक रूप से माफी मांग ली है। इसके बाद सायक ने संबंधित वेटर के खिलाफ दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत वापस लेने का फैसला किया है। रविवार रात रेस्टोरेंट ने अपना माफीनामा जारी किया। यह घटना 30 जनवरी की शाम की है। सायक अपने दो दोस्तों के साथ ओलिपब पहुंचे और उन्होंने मटन स्टेक का ऑर्डर दिया। आरोप है कि मुस्लिम वेटर ने उन्हें बीफ परोस दिया। इसे लेकर वेटर और मैनेजर से उनकी बहस हो गई। बाद में सायक ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। ओलिपब ने माफीनामा में कहा कि वेटर से गंभीर लेकिन अनजाने में गलती हो गई। यह पूरी तरह से मानवीय भूल थी और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। रे...