कर्नल होशियार सिंह दहिया की पत्नी और बेटे से मिले वरुण धवन
शहर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे परमवीर चक्र से सम्मानित कर्नल होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कर्नल दहिया की पत्नी श्रीमती धनो देवी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमार दहिया से मुलाकात की, और इस भावनात्मक अवसर की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा कीं। वरुण ने तस्वीरों के साथ एक संजीदा नोट भी लिखा, जिसने उनके प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "मुझे पीवीसी होशियार सिंह दहिया की पत्नी श्रीमती धनो देवी जी और उनके बेटे कर्नल सुशील कुमार दहिया से मिलकर सम्मानित महसूस हुआ। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनका आशीर्वाद पाना मेरे लिए महत्वपूर्ण है। मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं। जय हिंद।" इस पोस्ट पर फिल्म निर्माता निधि दत्ता और अभिनेता मनीष पॉल जैस...
