केंद्रीय गृह सचिव ने आतंकवाद विरोधी अभियानों और ड्रोन घुसपैठ पर जम्मू में की समीक्षा बैठक
जम्मू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के साथ बुधवार को एक समीक्षा बैठक में सीमा पर चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों और ड्रोन घुसपैठ का आकलन किया गया। गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद हुई है। शाह ने 8 जनवरी को सुरक्षाबलों को आतंकवादी ढांचे और आतंकवाद वित्तपोषण को निशाना बनाते हुए अपने अभियानों को "मिशन मोड" में जारी रखने के निर्देश दिए थे।
केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम के साथ केंद्रीय गृह सचिव दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर में जम्मू पहुंचे और सीधे कन्वेंशन सेंटर में उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, सीआरपीएफ प्रमुख जी पी सिंह और जम्मू-कश्मीर के DGP नलिन प्रभात के साथ-साथ वरिष्ठ सैन्य, पुलिस, नागरिक और ख...

