Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ड्रोन

एलओसी पर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि, सेना ने की फायरिंग

एलओसी पर पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि, सेना ने की फायरिंग

राष्ट्रीय
कुपवाड़ा, 30 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। उत्तरी कश्मीर के केरन सेक्टर के जोधा माकन बीरंदोरी में शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन आसमान में उड़ते हुए देखे गए हैं। भारतीय सेना ने आते हुए ड्रोन पर फायरिंग की, जिससे सभी ड्रोन पीछे हट गए। किसी तरह के नुकसान या जान के नुकसान की खबर नहीं है। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के पास केरन सेक्टर के जोधा माकन बीरंदोरी इलाके के पास आज सुबह लगभग 15 पाकिस्तानी ड्रोन उड़ते हुए देखे गए। भारतीय सेना की 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने हवाई क्षेत्र में ड्रोन देखने के बाद चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। प्रतिक्रिया के बाद कथित तौर पर सभी ड्रोन पीछे हट गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना में किसी की जान या क्षति की सूचना नहीं है। स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और क्षेत्र में निगरानी और तेज कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ऐसी किसी भी हवाई गतिविधि...
जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के ड्रोन मंडराते दिखे

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान के ड्रोन मंडराते दिखे

राष्ट्रीय
जम्मू, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार देर शाम अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के निकट कई अग्रिम क्षेत्रों में सुरक्षाबलों ने संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी। ये ड्रोन पाकिस्तान से आए थे और कुछ मिनटों तक भारतीय क्षेत्र में मंडराने के बाद लौट गए। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन गतिविधियों के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने जमीनी स्तर पर तलाशी अभियान शुरू किया है। सुबह अधिकारियों ने जानकारी दी कि राजौरी में नियंत्रण रेखा के निकट नौशेरा सेक्टर में सैनिकों ने शाम लगभग 6ः35 बजे गनिया-कलसियान गांव के ऊपर ड्रोन की गतिविधि देखी और मध्यम तथा हल्की मशीनगनों से फायरिंग की। इसी समय राजौरी जिले के तेरियाथ के खब्बर गांव में एक और ड्रोन देखा गया, जो कलाकोट के धर्मसाल गांव की दिशा से आया था। सांबा के रामगढ़ सेक्टर में चक बाबराल गांव के ऊपर शाम करीब 7ः15 बजे एक टिमट...