Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: ड्रंक एंड ड्राइव

अंबिकापुर : नशे में मोटरसाइकिल चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

अंबिकापुर : नशे में मोटरसाइकिल चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना

छत्तीसगढ़, राज्य
अंबिकापुर, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा निरंतर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बतौली पुलिस टीम ने ड्रंक एंड ड्राइव के एक मामले में ठोस कार्रवाई की है। वाहन चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान पल्सर मोटरसाइकिल संख्या सजी 15 डीएक्स 0184 को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम रुपेश केरकेट्टा (उम्र 23 वर्ष) निवासी घोघरा बेंदोकोना, थाना बतौली बताया। जब संदेह हुआ, तब मौके पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। इसके बाद मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज करके सोमवार को मामला...