Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: डिजिटल इंडिया

भोपाल में आज मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 का आयोजन

भोपाल में आज मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026 का आयोजन

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंडिया एआई मिशन के सहयोग से आज गुरुवार को ‘मध्य प्रदेश रीजनल एआई इम्पैक्ट कांफ्रेंस-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस कांफ्रेंस में एआई-सक्षम शासन और आर्थिक परिवर्तन के लिए मध्य प्रदेश के रणनीतिक रोडमैप को प्रस्तुत करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी जूही श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि एआई इनेबल्ड गवर्नेंस फॉर एन एम्पावर्ड भारत की थीम पर आयोजित इस कांफ्रेंस से एआई आधारित शासन, तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अकादमिक और उद्योग समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ प्रदेश सरकार एआई को नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और कुशल शासन की आधारशिला के रूप में स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश 'इनोवेशन एक्सपो' का शुभार...
वीबीजी राम जी योजना: ग्राम पंचायतों को मिली नई शक्तियां – बसवराज बोम्मई

वीबीजी राम जी योजना: ग्राम पंचायतों को मिली नई शक्तियां – बसवराज बोम्मई

राष्ट्रीय
बेंगलुरु, 09 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। लेखक: LN Star News कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बसवराज बोम्मई ने विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबीजी जी राम जी) योजना के विरोध पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। बोम्मई ने बेंगलुरु स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह योजना ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार प्रदान करती है, जिससे ग्रामीण मजदूरों को सीधा लाभ होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर इसका विरोध कर रही है। उन्होंने बताया कि वीबीजी जी राम जी योजना के अंतर्गत काम के दिनों की संख्या को 100 से बढ़ाकर 125 कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण श्रमिकों को अतिरिक्त रोजगार मिलेगा। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों को काम करने वालों और ना करने वालों की सूची तैयार करने, ग्रामीण विकास योजनाएं बनाने, योजनाओं को लागू करने और मजदूरी भुगतान तक के अधिकार दिए गए...