Friday, March 6खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जुब्बल

शिमला और जुब्बल में चिट्टे की बरामदगी, तीन गिरफ्तार

शिमला और जुब्बल में चिट्टे की बरामदगी, तीन गिरफ्तार

अपराध
शिमला, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ कार्रवाई के बीच शिमला और जुब्बल से चिट्टे के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। राजधानी शिमला में पुलिस ने 10 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि जुब्बल क्षेत्र में ग्रामीणों की सूचना पर पकड़े गए दो युवकों से भी थोड़ी मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। शिमला सदर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले के अनुसार शनिवार की रात पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि डीसी ऑफिस के समीप आर्मी कमांड एरिया में एक निजी स्कूल के नीचे संपर्क सड़क पर एक व्यक्ति कार में बैठकर स्थानीय लोगों को चिट्टा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां बताई गई कार खड़ी मिली। कार की तलाशी लेने पर उसमें बैठे व्य...