Sunday, October 25खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जीतू पटवारी

भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, ‘घर वापसी’ अभियान में 600 से अधिक आवेदन प्राप्त

भीम आर्मी के कई पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली, ‘घर वापसी’ अभियान में 600 से अधिक आवेदन प्राप्त

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 15 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन को सुदृढ़ करने और सामाजिक‑न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में भीम आर्मी के कई प्रदेश‑और‑जिला स्तर के पदाधिकारियों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। यह समारोह जीतू पटवारी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष) और विधायक आरिफ मसूद की अध्यक्षता में हुआ, जहाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग प्रमुख मुकेश नायक भी उपस्थित थे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में भीम आर्मी के प्रदेश सचिव विलास पटेल, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र विमल, विधि प्रभारी डकेश पाटिल, विधानसभा अध्यक्ष नागेश, जिला अध्यक्ष रंजीत दामले, जिला उपाध्यक्ष नीलेश हेरोडे, तथा प्रकाश वानखेड़े सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “कांग्रेस संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों में ...
बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी ने उठाए गंभीर सवाल

बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर कांग्रेस का विरोध, जीतू पटवारी ने उठाए गंभीर सवाल

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में प्रस्तावित बुलडोज़र कार्रवाई के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण, असंवेदनशील और गरीब-विरोधी कहा। शनिवार को आनंद नगर के व्यापारी मंडल और स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिनिधिमंडल पटवारी से मिला और अपनी समस्याएं साझा कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गोविंदपुरा विधानसभा के नागरिकों और प्रभावित दुकानदारों के साथ मजबूती से खड़ी है। पटवारी ने कहा कि आनंद नगर में 40 से 50 वर्षों से चल रही दुकानों को बिना संवाद, पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के तोड़ना सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की आजीविका पर हमला है। उन्होंने यह भी कहा कि “जिस क्षेत्र ने चार दशकों तक भाजपा को समर्थन दिया, उसी क्षेत्र के लोगो...
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, जीतू पटवारी बोले- भाजपा का गो-प्रेम केवल भाषणों तक सीमित

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, जीतू पटवारी बोले- भाजपा का गो-प्रेम केवल भाषणों तक सीमित

मध्य प्रदेश, राज्य
भोपाल, 12 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्लॉटर हाउस में गौ मांस मिलने की घटना ने राजनीतिक बहस छेड़ दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का गो-प्रेम केवल भाषणों तक सीमित है और पार्टी गाय के नाम पर राजनीति कर रही है। जीतू पटवारी ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गाय माता के नाम पर भाजपा और मध्य प्रदेश सरकार ने जनता के साथ बड़ा धोखा किया है। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर निगम भाजपा के अधीन है और इस नगर निगम के अंतर्गत स्लॉटर हाउस से गाय के मांस के कई टन अवशेष बरामद हुए हैं। पटवारी ने कहा कि जब भाजपा ने गौमांस पर टैक्स लगाया, तब कांग्रेस ने इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गाय को लेकर जो मॉब लिंचिंग की राजनीति की है, उससे साबित होता है ...