Wednesday, July 29खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जीएसटी

मारुति सुजुकी ने बढ़ती कमोडिटी कीमतों के चलते कारों के दाम बढ़ाने के संकेत दिए

मारुति सुजुकी ने बढ़ती कमोडिटी कीमतों के चलते कारों के दाम बढ़ाने के संकेत दिए

आर्थिक
नई दिल्ली, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने सोमवार को बढ़ती जिंस (कमोडिटी) की लागत को देखते हुए अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं। पार्थो बनर्जी ने ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती के बावजूद बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। इसके बावजूद, उत्पादन संबंधी बाधाओं के कारण कंपनी के पास फिलहाल 1.75 लाख वाहनों के लंबित ऑर्डर हैं। उन्‍होंने बताया कि जनवरी में ही 2.78 लाख बुकिंग मिली है। कच्चे माल की लागत बढ़ने से निकट भविष्य में कीमतें बढ़ाने की संभावना से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि जिंस की कीमतें बढ़ रही हैं, खासकर कीमती धातुओं में। भू-राजनीतिक हालात को ध्यान में रखते हुए उनकी नजर इस पर बनी हुई है और ...