Tuesday, November 3खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: जागृति कुर्रे

आमजनों तक डिजिटल सेवाओं की पहुँच आसान, सेवा सेतु के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र का तेज़ी से निर्गमन

आमजनों तक डिजिटल सेवाओं की पहुँच आसान, सेवा सेतु के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र का तेज़ी से निर्गमन

छत्तीसगढ़, राज्य
रायगढ़, 03 नवंबर (प्रेस ब्यूरो)। सरकार द्वारा चलाए जा रहे डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों तक आसानी से पहुँच रहा है। सेवा सेतु पोर्टल के जरिए शासकीय प्रमाण पत्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन और उनकी समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया ने लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्करों से बचाया है। इस सुविधा से खरसिया तहसील के ग्राम तेलीकोट निवासी जागृति कुर्रे को भी बड़ा लाभ मिला। जागृति कुर्रे को अपनी उच्च शिक्षा, छात्रवृत्ति और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने हेतु जाति प्रमाण पत्र की जरूरत थी। पहले ऐसे प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था और कई बार कार्यालय में चक्कर लगाने पड़ते थे। इस बार उन्होंने सेवा सेतु केंद्र में 6 अक्टूबर को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड किए गए। परिणामस्वरूप, विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों मे...