छत्तीसगढ़ के कृषि विकास के लिए विशेष नीति बनाएगी केंद्र सरकार: शिवराज सिंह
रायपुर, 01 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ को कृषि के क्षेत्र में उन्नत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों और राज्य सरकार के अधिकारियों की टीम अगले एक हफ्ते में छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप विशेष नीति बनाएगी।
शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय महानदी भवन में कृषि विभाग के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा की, जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम, मुख्य सचिव विकासशील, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में, उन्होंने संज्ञान लिया कि प्रदेश में फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो। उन्होंने छोटे जोत वाले किसानों को पशुपालन, मत्स्यपालन और वानिकी जैसी सहायक गतिविधियों को बढ़ाव...
