दीपावली पर स्वरोजगार की नई रोशनी बिखेरती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
देहरादून, 28 अक्टूबर (प्रेस ब्यूरो)। रुद्रप्रयाग जनपद की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं दीपावली के पावन पर्व पर अपनी मेहनत और हुनर से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। महिलाएं पारंपरिक मिट्टी के दीये और आकर्षक कैंडल का निर्माण कर अपनी आजीविका को सशक्त बनाने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही हैं।
जनपद के ग्राम दानकोट की बीना देवी तथा साईं बाबा स्वयं सहायता समूह और जय अगस्त्यऋषि स्यूर से जुड़ी महिलाएं मिट्टी के दीये एवं कैंडल बनाने के कार्य में जुटी हैं। दीपावली के अवसर पर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे ये उत्पाद भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहे हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना ...
